Ad image

कांग्रेस की नई जिला कार्यकारिणी घोषित

Govind Pundir
2 Min Read
Please click to share News

खबर को सुनें

गढ़ निनाद समाचार* 17 फरवरी 2021।

नई टिहरी। कांग्रेस जिलाध्यक्ष राकेश राणा ने प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह के अनुमोदन के बाद टिहरी जिले की नयी कार्यकारणी की घोषणा की है। इस मौके पर कॉंग्रेस कार्यकर्ताओं ने जिलाध्यक्ष राणा के द्वारा एक साल का कार्यकाल पूरा करने पर फूल मालाओं से स्वागत किया गया। 

कांग्रेस कार्यालय में आयोजित एक प्रेस वार्ता में राणा ने कहा कि जिले की नई कार्यकारिणी मेसभी वर्गों को प्रतिनिधित्व दिया गया है। उन्होंने नयी कार्यकारणी को बधाई देते हुए मिशन 2022 के लिए तैयार रहने को कहा। 

इस मौके पर उन्होंने जिले की नई कार्यकारिणी की सूची मीडिया को जारी की। जिसमें राकेश राणा अध्यक्ष, प्रदीप पोखरियाल कोषाध्यक्ष, जयवीर रावत प्रवक्ता बनाये गए हैं। जिला कार्यकारिणी में 23 उपाध्यक्ष, 29 महासचिव, 48 सचिव बनाये गए हैं। राणा ने बताया 80 वरिष्ठ लोगों को विशेष आमंत्रित सदस्य बनाया गया है।

राणा ने कार्यकर्ताओं से पार्टी की रीति नीतियों के अनुसार काम करने के साथ साथ बूथ स्तर पर पार्टी को मज़बूती प्रदान करने का आवाह्न किया। उन्होंने कार्यकर्ताओं से कहा कि वर्तमान सरकार की जन विरोधी नीतियों मो आमजन तक ले जाने का काम कार्यकर्ताओं को करना होगा तभी 2022 में विधानसभा की 6 की 6 सीटें हमें मिल पाएंगी। कहा कि तेल , गैस के दाम आसमान छूने लगे हैं। बेरोजगार, किसान सड़को पर हैं और यह सरकार चैन की नींद सो रही है। कहा कि 2022 में प्रदेश में हमारी सरकार बनेगी इसमें कतई संशय नहीं है।

इस मौके पर प्रदेश सचिव मुशर्रफ अली, देवेंद्र नौडीयाल, राजेन्द्र डोभाल, श्रीमती दर्शनी रावत, श्रीमती आशी रावत, नवीन सेमवाल समेत कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।


Please click to share News
Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!