Ad image

पुडुचेरी की उपराज्यपाल किरण बेदी को हटाया: डॉ.तमिलिसई सौंदरराजन को दिया अतिरिक्त कार्यभार

Govind Pundir
1 Min Read
Please click to share News

खबर को सुनें

गढ़ निनाद समाचार* 17 फरवरी 2021

पुडुचेरी। पुडुचेरी की उपराज्यपाल किरण बेदी को हटाकर तेलंगाना की राज्यपाल डॉ. तमिलिसई सौंदरराजन को पुडुचेरी के उपराज्यपाल का अतिरिक्त कार्यभार सौंपा गया है।

पुडुचेरी में सत्तारूढ़ कांग्रेस पार्टी किरण बेदी को पद से हटाने की लंबे समय से मांग कर रही थी। कांग्रेस के नेतृत्व वाले सेक्युलर डेमोक्रेटिक अलायंस की तरफ से 16 फरवरी को बंद का भी आयोजन किया गया था जिसे फिर वापस ले लिया। 

मंगलवार को राष्ट्रपति भवन की ओर से इस असहय का बयान जारी किया गया। जिसमें नई नियुक्ति होने तक तेलंगाना की राज्यपाल तमिलिसई सौंदरराजन को पुडुचेरी की उप राज्यपाल का अतिरिक्त कार्यभार संभालने को कहा गया है।


Please click to share News
Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!