उत्तराखंड प्रगतिशील पार्टी ने अब तक की सरकारों पर पहाड़ की उपेक्षा का आरोप

Govind Pundir
2 Min Read
Please click to share News

खबर को सुनें

गढ़ निनाद समाचार*20फरवरी 2021।

नई टिहरी। उत्तराखंड प्रगतिशील पार्टी ने अब तक की सरकारों पर उत्तराखंड की उपेक्षा का आरोप लगाया है। कहा कि 20 सालों में उत्तराखंड का कोई विकास नहीं हो पाया है।

आज न्यू टिहरी प्रेस क्लब में उत्तराखंड प्रगतिशील पार्टी के नेताओं ने प्रेस कांफ्रेंस कर आरोप लगाया कि राष्ट्रीय पार्टियों ने  उत्तराखंड के विकास का पहिया जाम कर दिया है। अगर उत्तराखंड का विकास करना है तो क्षेत्रीय पार्टी को मौका देना चाहिए।

पार्टी के देवप्रयाग विधानसभा संयोजक सौरव शाह ने कहा कि अगर उत्तराखंड का विकास करना है तो उत्तराखंड पार्टी को आगामी विधानसभा चुनाव में मौका दिया जाना चाहिए।

उन्होंने बताया कि आगामी विधानसभा चुनाव में पार्टी 70 सीटों पर चुनाव लड़ेगी। कहा कि इसके लिए पार्टी बूथ स्तर पर कार्यकर्ताओं को तैयार कर रही है।

पार्टी नेताओं ने कहा कि उत्तराखंड प्रगतिशील पार्टी जनता के विकास के लिए काम करेगी। उन्होंने कहा कि क्षेत्रीय पार्टी को एक बार मौका देना चाहिए। 

इस अवसर पर धनोल्टी विधानसभा के संयोजक जय नारायण बहुगुणा, देवप्रयाग विधानसभा के संयोजक सौरव शाह,  धनोल्टी विधानसभा संयोजक आशीष, प्रताप नगर विधानसभा सामाजिक कार्यकर्ता शिव सिंह, टिहरी विधानसभा संयोजक राकेश चमोली, सामाजिक कार्यकर्ता राजनी आदि मौजूद रहे।


Please click to share News
Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!