Ad image

नकोट क्यूआरटी कैम्प में सीडीओ ने सुनी शिकायतें

Govind Pundir
2 Min Read
Please click to share News

खबर को सुनें

गढ़ निनाद समाचार* 24 मार्च 2021।

नई टिहरी। मुख्यमंत्री जी त्वरित समाधान सेवा कार्यक्रम के तहत जन समस्याओं/शिकायतों के त्वरित निस्तारण हेतु क्यूआरटी कैम्प जनपद के विकासखंड चंबा के ग्राम नकोट स्थित राइका प्रांगण में मुख्य विकास अधिकारी अभिषेक रुहेला की अध्यक्षता में आयोजित हुआ। इस अवसर पर कुल 48 शिकायतें दर्ज हुईं, जिनमें से 19 शिकायतों का सीडीओ द्वारा मौके पर ही निस्तारण किया गया। शेष शिकायतों के शीघ्र निस्तारण के निर्देश संबंधित विभागों के अधिकारियों को दिए गए।

इस अवसर पर विभिन्न विभागों ने  स्टाॅल लगाकर विभागीय योजनाओं की जानकारी लोगों को दी। वहीं पंचायती राज विभाग द्वारा 07 लोगों को परिवार रजिस्टर की नकल, स्वास्थ्य विभाग द्वारा 15 लोगों की स्वास्थ्य जांच व दवा वितरण तथा आयुर्वेदिक एवं यूनानी विभाग द्वारा 11 लोगों को दवा का वितरण किया गया।

क्यूआरटी कैम्प में लोगों द्वारा अधिकांश शिकायतें ग्राम्य विकास, लोनिवि, पेयजल निगम, पंचायती राज एवं समाज कल्याण विभाग आदि विभागों से संबंधित दर्ज करवायी गई।अधिकतर ग्रामीणों द्वारा किसान पेंशन योजना के आवेदनों पर कार्यवाही न किए जाने संबंधी शिकायत भी मुख्य विकास अधिकारी से की गई, जिस पर मुख्य विकास अधिकारी द्वारा सहायक समाज कल्याण अधिकारी चम्बा को आवेदनों पर त्वरित कार्यवाही करते हुए अंतिम स्वीकृति हेतु जिला मुख्यालय पर प्रस्तुत करने के निर्देश दिए।

इस अवसर पर पीडी डीआरडीए आनन्द सिंह भाकुनी, खण्ड विकास अधिकारी ध्यान सिंह रावत, डीपीआरओ चमन सिंह राठौर, जिला उद्यान अधिकारी डाॅ. डीके तिवारी, ईई जल संस्थान सतीश नौटियाल, ईई जल निगम आलोक कुमार सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित थे।


Please click to share News
Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!