अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर बालिकाएं सम्मानित

Govind Pundir
1 Min Read
खबर को सुनें

गढ़ निनाद समाचार * 8 मार्च 2021 

देहरादून। आज 8 मार्च को रोचीपूरा, ब्राह्मण वाला, देहरादून में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर दीपाली फाउंडेशन एवं ओपन संस्था द्वारा बालिकाओं एवं महिलाओं के सम्मान में कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में बच्चों द्वारा मनमोहक नाटक प्रस्तुत किए गए। 

इस अवसर पर दीपाली फाउंडेशन की अध्यक्षा प्रीती शुक्ला द्वारा छोटे बच्चों को उत्तम भविष्य और सफल जीवन हेतु संस्कार और बड़े लोगों का सम्मान करने सहित अच्छे गुणों की शिक्षा भी दी गयी।

प्रीती शुक्ला ने बताया कि हमें अशिक्षा रूपी अंधकार को दूर करने के साथ-साथ आस-पास स्वच्छता अभियान भी चलाना चाहिए। बताया कि उनकी संस्था द्वारा समय समय पर स्वच्छता अभियान चलाया जाता रहा है।

इस अवसर पर बालिकाओं को सम्मानित कर प्रोत्साहित किया गया। कार्यक्रम में समाज सेविका सुषमा खनशाला, दीपाली, रजनी नौटियाल, ओपन संस्था से पूजा भट्ट इवेंट मैनेजर, व सामुदायिक कार्यकर्ता कविता, उजमा, तबस्सुम, प्रिया, साजिदा आदि बहने उपस्थित रही। 

Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!