पीएम ने किया ग्राम प्रधान तुणगी अरविंद जुयाल से सीधा संवाद

Govind Pundir
1 Min Read
खबर को सुनें

गढ़ निनाद समाचार* 22 मार्च 2021।

नई टिहरी।विश्व जल दिवस के अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जल संरक्षण को लेकर जनपद की विधानसभा देवप्रयाग क्षेत्र अंतर्गत ग्राम तुणगी के प्रधान अरविंद जुयाल से एनआईसी से ऑनलाइन के माध्यम से सीधा संवाद किया। 

प्रधनमंत्री ने प्रदेश में जल संरक्षण को लेकर किये जा रहे प्रयासों की सराहना की। ग्राम प्रधान तुणगी श्री जुयाल ने बताया की उत्तराखंड प्रदेश में विषम भौगोलिक परिस्थितयां होने के बावजूद जल संरक्षण के कार्य सफ़लतापूर्वक संपादित किये जा रहे है। 

उन्होंने जल संरक्षण के विभिन्न पहलुओं चाल-खाल का निर्माण, जल स्रोतों के आसपास फलदार वृक्षो का रोपण एवं सोखते गड्डो के निर्माण के बारे में भी प्रधानमंत्री जी को अवगत कराया। इस अवसर पर जिलाधिकारी इवा आशीष श्रीवास्तव भी उपस्थित रहे।

Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!