Ad image

तीरथ ने बच्चों संग मनाया फूलदेई पर्व, प्रदेशवासियों को दीं शुभकामनाएं

Govind Pundir
1 Min Read
Please click to share News

खबर को सुनें

गढ़ निनाद समाचार* 14 मार्च 2021। 

देहरादून। मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत ने प्रदेशवासियों को फूलदेई पर्व की हार्दिक शुभकामनाएं दीं। उन्होंने अपने आवास पर बच्चों के साथ फूलदेई पर्व मनाया। उन्होंने कहा कि यह पर्व प्रकृति के सरंक्षण एवं हमारी संस्कृति का द्योतक है। 

तीरथ सिंह रावत ने कहा कि फूलदेई पर्व एवं प्राचीन संस्कृति को संजोए रखने के लिए हम सबको प्रयास करने होंगे। कहा कि बसंत ऋतु का यह पर्व सभी प्रदेशवासियों के जीवन में सुख-समृद्धि एवं खुशहाली लाये।

मुख्यमंत्री तीरथ ने कहा चैत्र माह के प्रारम्भ होने पर उत्तराखंड में यह पर्व बच्चों द्वारा हर्षोल्लास के साथ मनाया जाता है। उन्होंने बच्चों को शुभकामनाएं दीं एवम उन्हें उपहार भी दिया।


Please click to share News
Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!