तीरथ सिंह रावत ने ली मुख्यमंत्री पद की शपथ

Govind Pundir
1 Min Read
खबर को सुनें

गढ़ निनाद समाचार।

देहरादून। तीरथ सिंह रावत ने आज बुधवार सांय उत्तराखंड के नये मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ग्रहण कर लिया है। राज्यपाल बेबी रानी मौर्य ने तीरथ सिंह रावत को राजभवन में शपथ दिलाई। रावत के साथ अभी किसी मंत्री ने शपथ नहीं ली है।

पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने तीरथ सिंह रावत को सीएम की कुर्सी सौंपे जाने के बाद बधाई एवं शुभकामनाएं दी । त्रिवेंद्र ने कहा कि तीरथ उनके छोटे भाई हैं, उन्हें पूर्ण विश्वास है कि तीरथ के नेतृत्व में उत्तराखंड का चौमुखी विकास होगा।

ज्ञातव्य है कि बुधवार सुबह 10 बजे देहरादून स्थित भाजपा कार्यालय में विधायक दल की बैठक में उन्हें नया नेता चुना गया था । तीरथ सिंह रावत गढ़वाल से सांसद हैं, वह भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष समेत संगठन में कई अहम जिम्मेदारियां संभाल चुके हैं।

Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!