राजकीय महाविद्यालय मजरा महादेव में कार्यक्रम महिला जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

admin
1 Min Read
खबर को सुनें

गढ़ निनाद समाचार * 8 मार्च 2021

पौड़ी: ‘अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस’ के अवसर पर आज राजकीय महाविद्यालय मजरा महादेव, पौड़ी (गढ़वाल) में कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में महाविद्यालय की छात्राओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। 

कार्यक्रम का शुभारंभ करते हुए बीए द्वितीय वर्ष की छात्रा सीरा और  बीए प्रथम वर्ष की छात्रा संतोषी ने वर्तमान परिप्रेक्ष्य में महिला सशक्तिकरण की आवश्यकता पर बल देते हुए महिलाओं को अपने अधिकारों के प्रति जागरूक रहने का संदेश दिया। 

कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए अंग्रेजी विभाग के एसोसिएट प्रोफेसर डॉ. राकेश जोशी ने महिलाओं की शिक्षा और ज्ञानार्जन को महिला सशक्तिकरण का प्रमुख हथियार बताया। उन्होंने कहा कि केवल शिक्षा और ज्ञान के बल पर ही महिला सशक्तिकरण संभव है। 

इस अवसर पर महाविद्यालय के प्राध्यापकों में डॉ. दलीप सिंह बिष्ट, सुरेश चंद्रा, डॉ. पुष्पेंद्र कुमार निश्चल और आदित्य शर्मा ने भी अपने विचार व्यक्त किए। 

कार्यक्रम का संचालन संस्कृत विभाग के डॉ. आशीष त्रिपाठी ने किया।

Share This Article
error: Content is protected !!