Ad image

हादसे में 4 युवकों की मौत, पांचवे का पता नहीं

Govind Pundir
2 Min Read
Please click to share News

खबर को सुनें

गढ़ निनाद समाचार।

घनसाली, 4 अप्रैल 2021(लोकेंद्र जोशी)।

विधानसभा घनसाली की थाती कठूड पट्टी के कुण्डी गांव के 5 युवक शिकार करने जंगल गये थे जिनमें 4 की दर्दनाक मौत हो गई है जबकि पांचवे युवक का पता नहीं चल पाया है। 

प्रशासन की टीम मौके पर है और घटना की जांच में जुटी है। एसडीएम घनसाली ने घटना की पुष्टि करते हुए कहा कि घटना की जांच चल रही है।

कुंडी गांव में उस वक्त कोहराम मच गया जब खबर मिली कि शिकार करने गए 5 युवकों में से 3 की सम्भवतः जहरीला पदार्थ खाने से व 1 की गोली लगने से मौत हो गई है।

सूत्रों के अनुसार शिकार करते वक्त निशाना चुकने से एक साथी गोली लगने से उसकी मौत हो गयी। इससे हड़बड़ा कर तीन ने जहर खा लिया जिससे उनकी भी मौत हो गई। पांचवे युवक का अभी तक पता नहीं चल पाया है।

तीन युवकों के शव सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बेलेश्वर से जिला अस्पताल बौराड़ी पोस्टमार्टम के लिए भेजे गए हैं। जबकि अन्य एक शव की तफ्तीश के लिए प्रशासन की टीम गांव में है। 

मृतकों के नाम संतोष उम्र 22 वर्ष पुत्र दलेब सिंह, अर्जुन उम्र 22 वर्ष पुत्र नयन सिंह, पंकज उम्र 23 वर्ष पुत्र अब्बल सिंह, सोबन सिंह उम्र 21 वर्ष पुत्र केसर सिंह हैं। सभी कुंडी गांव के हैं।


Please click to share News
Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!