बड़ी खबर: केंद्रीय खेल मंत्री रिजिजू कोरोना पॉजिटिव, शुक्रवार को टिहरी आए थे

Govind Pundir
1 Min Read
खबर को सुनें

गढ़ निनाद समाचार। 

नई टिहरी, 18 अप्रैल 2021। टिहरी दौरे से दिल्ली लौटने पर जब केंद्रीय खेल मंत्री किरेन रिजिजू ने कोविड टेस्ट करवाया तो वह पॉजिटिव निकले।उन्होंने खुद ट्वीट कर यह जानकारी दी है। डॉक्टरों की सलाह पर वह खुद होम आइसोलेट हो गए हैं। किरेन रिजिजू ने कहा कि जिन लोगों से वह पिछले कुछ दिनों में मिले हैं वह भी होम आईसोलेट हो जायँ और अपना टेस्ट करवाएं।

बता दें कि 16 अप्रैल को केंद्रीय खेल राज्य मंत्री किरण रिजिजू टिहरी जिले में वाटर स्पोर्ट्स व एडवेंचर टूरिज्म अकादमी का उद्घाटन करने टिहरी आए थे । 

इस अवसर पर क्षेत्रीय सांसद माला राज्य लक्ष्मी शाह, जिला पंचायत अध्यक्ष सोना सजवाण, क्षेत्रीय विधायक धन सिंह नेगी, डीजी आईटीबीपी एसएस देसवाल, एडीजी आईटीबीपी मनोज रावत, जिलाधिकारी इवा आशीष श्रीवास्तव, मुख्य विकास अधिकारी अभिषेक रूहेला, विनोद रतूड़ी, प्रमुख जाखणी धार सुनीता देवी, पूर्व प्रमुख बेबी असवाल आदि उपस्थित थे।

Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!