ऋषिकेश के लक्ष्मणझूला क्षेत्र में गंगा नदी में बहा आगरा का स्कूली छात्र, SDRF का सर्च अभियान जारी

Govind Pundir
2 Min Read
खबर को सुनें

टिहरी गढ़वाल 19 नवंबर 2026। आज दिनांक 19 नवंबर 2026 को लगभग 03:00 बजे ऋषिकेश के लक्ष्मणझूला क्षेत्र में आगरा से घूमने आए स्कूली छात्रों के एक समूह में एक छात्र नदी के तेज बहाव में डूब गया,

जानकारी के अनुसार, भ्रमण के दौरान छात्र लक्ष्मण झूला पुल के समीप स्थित घाट पर स्नान कर रहे थे। इसी दौरान लगभग 15 वर्षीय एक छात्र गंगा नदी के तेज बहाव की चपेट में आकर बह गया।

अन्य छात्रों की चीख-पुकार सुनकर मौके पर मौजूद जल पुलिस एवं स्थानीय लोगों द्वारा छात्र को बचाने का प्रयास किया गया, लेकिन नदी का बहाव अत्यधिक तेज होने के कारण छात्र देखते ही देखते पानी में आगे बह गया।

घटना की सूचना प्राप्त होते ही SDRF पोस्ट ढालवाला से रेस्क्यू टीम तत्काल घटनास्थल पर पहुँची। SDRF के डीप डाइवर्स द्वारा नदी में सघन सर्च ऑपरेशन चलाया गया। काफी खोजबीन के बावजूद लापता छात्र का कोई सुराग नहीं मिल पाया।

अंधेरा होने एवं रात्रि के समय सर्च ऑपरेशन जारी रखने में आ रही कठिनाइयों के दृष्टिगत अभियान को फिलहाल रोक दिया गया है। लापता छात्र की तलाश हेतु कल पुनः सर्च ऑपरेशन चलाया जाएगा।

घटना के संबंध में छात्र के परिजनों को थाना लक्ष्मणझूला पुलिस द्वारा सूचित कर दिया गया है। घटनास्थल पर लक्ष्मणझूला पुलिस एवं जल पुलिस की टीमें भी मौजूद रहीं।

SDRF द्वारा लापता छात्र की तलाश हेतु हरसंभव प्रयास किए जा रहे हैं।

Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!