भाजपा विधायक गोपाल रावत का निधन

Govind Pundir
1 Min Read
खबर को सुनें

गढ़ निनाद समाचार।

देहरादून, 22 अप्रैल 2021। एक बार फिर भाजपा के लिए बुरी खबर आई है कि गंगोत्री से 

बीजेपी विधायक गोपाल रावत के निधन की खबर है। गोपाल रावत गंगोत्री विधानसभा से भाजपा विधायक हैं। गोपाल रावत का मुम्बई में इलाज चल रहा था। वह कुछ समय पहले ही मुंबई से इलाज कर लौटे थे। मिली जानकारी के मुताबिक उन्होंने 4:15 बजे अंतिम सांस ली।

गोपाल रावत को मुंबई के रिलायंस अस्पताल में कीमोथेरेपी दी गई थी। उसके बाद वह देहरादून के गोविंद अस्पताल में इलाज करवा रहे थे जहां आज उन्होंने आखरी सांस ली। गोपाल रावत अपने पीछे भरा पूरा परिवार छोड़ गए हैं। तीन दिन पहले मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत, पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र रावत और मंत्री धन सिंह रावत ने गोपाल रावत से मिल कर उनका हालचाल जाना था। 

उनके निधन पर मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत, प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक ,यमुनोत्री विधायक केदार सिंह रावत साथ ही कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह समेत कई ने शोक जताया है।

Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!