Ad image

हैलो टिहरी: एक किलो 900 ग्राम चरस के साथ दो व्यक्ति गिरफ्तार

Govind Pundir
1 Min Read
Please click to share News

खबर को सुनें

गढ़ निनाद समाचार।

नई टिहरी, 2 अप्रैल, 2021। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद टिहरी गढ़वाल के निर्देशन में  टिहरी गढवाल पुलिस की एसओजी टीम द्वारा क्षेत्राधिकारी नरेन्द्रनगर के निकट पर्यवेक्षण में अवैध चरस/ड्रग्स के विरुद्ध बडी कार्यवाही को अंजाम दिया गया है। 

टीम द्वारा थाना मुनिकीरेती क्षेत्रान्तर्गत स्थान सुमन पार्क ढालवाला से मादक पदार्थ चरस के दो तस्करों को क्रमशः 1150 ग्राम व 750 ग्राम (कुल 1900 ग्राम ) चरस के साथ गिरफ्तार किया गया है। अभियुक्तों के खिलाफ थाना मुनिकीरेती पर *एनडीपीएस एक्ट में  अभियोग पंजीकृत* किया गया ।

अभियुक्तों के नाम नंदपाल बिष्ट पुत्र स्वर्गीय रतन सिंह बिष्ट निवासी ग्राम ठांडी, पट्टी गाजना, तहसील धौंत्री उत्तरकाशी उम्र 34 वर्ष  तथा कृष्ण चंद्र पुत्र रायचंद्र निवासी उडरी, पोस्ट उडरी तहसील डुंडा, उत्तरकाशी उम्र 27 वर्ष हैं।

पुलिस टीम में उ0नि0 आशीष कुमार, योगेन्द्र सिंह , राकेश कुमार, ओबेदुल्ला सभी एसओजी टिहरी तथा रामपाल तोमर चौकी ढालवाला शामिल रहे।


Please click to share News
Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!