टिहरी जिले की व्यापार मण्डल इकाइयों का संयुक्त शपथ ग्रहण समारोह संपन्न

Govind Pundir
1 Min Read
Please click to share News

खबर को सुनें

गढ़ निनाद समाचार।

नई टिहरी, 7 अप्रैल 2021। मिलन केंद्र बौराड़ी में नई टिहरी , नरेन्द्रनगर, घनसाली, बौराड़ी, कोटी कालोनी, थत्यूड़ व  चम्बा व्यापार मंडल इकाईयों के सभी पदाधिकारियों को संयुक्त रूप से शपथ दिलाई गई। शपथ ग्रहण में जिले व प्रदेश के पदाधिकारी भी मौजूद रहे।

इस मौके पर प्रदेश संयुक्त महामंत्री दिनेश डोभाल, जिला महामंत्री कर्म सिंह तोपवाल एवं प्रदेश महामंत्री अतीक अहमद ने सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों को बधाई व शुभकामनाएं दी।

संयुक्त महामंत्री दिनेश डोभाल ने कहा कि संगठन हमेशा व्यापारी हितो की लड़ाई लड़ते आया है और आगे भी लड़ता रहेगा। कहा कि चाहे जीएसटी का मामला हो या व्यापारी उत्पीड़न का संगठन हमेशा आगे रहता है। डोभाल ने कहा कि उद्योग व्यापार मण्डल को कार्यालय हेतु भूमि आवंटन हो चुकी है जिसका बहुत जल्द उद्घाटन किया जायेगा।

इस मौके पर भाजपा जिलाध्यक्ष विनोद रतूड़ी समेत व्यापार मंडल के कई पदाधिकारी मौजूद रहे।


Please click to share News
Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!