ब्रेकिंग न्यूज़: घनसाली पुलिस ने 51 पव्वे अवैध शराब के साथ व्यक्ति को किया गिरफ्तार

Govind Pundir
1 Min Read
खबर को सुनें

टिहरी गढ़वाल। जनपद में अवैध शराब के खिलाफ चलाए जा रहे ऑपरेशन प्रहार के तहत थाना घनसाली पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक व्यक्ति को 51 पव्वे अवैध अंग्रेजी शराब के साथ गिरफ्तार किया है।
पुलिस के अनुसार 5 अप्रैल 2026 को सघन चेकिंग अभियान के दौरान एक संदिग्ध व्यक्ति को रोककर तलाशी ली गई। तलाशी में उसके कब्जे से 51 पव्वे अवैध अंग्रेजी शराब बरामद हुई। पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम वासुदेव जोशी (56 वर्ष) निवासी ग्राम चौठारा, पट्टी गोनगढ़, तहसील वालगंगा, थाना घनसाली बताया।
पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर आवश्यक वैधानिक कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस अधिकारियों ने चेतावनी दी है कि जनपद में अवैध शराब के निर्माण, तस्करी और बिक्री में शामिल लोगों के विरुद्ध अभियान आगे भी जारी रहेगा।
बरामदगी: 51 पव्वे अवैध अंग्रेजी शराब।
गिरफ्तारी करने वाली टीम: हेड कांस्टेबल मनोज शाह, कांस्टेबल भास्कर सिंह, कांस्टेबल अनिल पंवार (थाना घनसाली)।

Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!