15 दिनों तक नंदप्रयाग-चमोली के बीच वाहनों का रूट डाइवर्ट

Govind Pundir
1 Min Read
खबर को सुनें

गढ़ निनाद समाचार।

चमोली 03 अप्रैल,2021 ।
बद्रीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग पर चमोली चाढे के पास सड़क मार्ग सुधारीकरण को लेकर रविवार से अगले 15 दिनों तक नंदप्रयाग-चमोली के बीच वाहनों का रूट डाइवर्ट किया गया है। इस दौरान नंदप्रयाग-सेकोट-कोठियासैंण-चमोली मोटर मार्ग से वाहनों की आवाजाही सुचारू रहेगी।

एनएचआईडीसीएल ने चमोली चाढे पर मार्ग सुधारीकरण के लिए जिलाधिकारी से अनुरोध किया था कि यहाॅ पर लगातार ट्रैफिक चलने से मार्ग सुधारीकरण किया जाना संभव नही हो पा रहा है। जिसको देखते हुए रविवार से यहाॅ पर ट्रैफिक रूट कुछ दिनों के लिए डाइर्वट किया गया है। ताकि मार्ग सुधारीकरण का कार्य शीघ्र पूरा हो सके और चारधाम यात्रा के दौरान यहाॅ पर वाहनों की आवजाही में किसी प्रकार की समस्या न रहे।

Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!