Ad image

नहीं रहे सर्वोदयी नेता दलेब सिंह सजवाण

Govind Pundir
1 Min Read
Please click to share News

खबर को सुनें

गढ़ निनाद समाचार।

नई टिहरी, 6 अप्रैल 2021। वरिष्ठ सर्वोदयी नेता श्री दलेब सिहं सजवाण जी का 92 वर्ष की उम्र में आज मंगलवार दोपहर भानियावाला में सबसे बड़े पुत्र सूरत सिहं सजवाण के घर पर निधन हो गया है। कल 7 अप्रैल को स्व0 श्री दलेब सिंह जी का हरिद्वार के खड़खड़ी घाट पर प्रातः 10 बजे अंतिम संस्कार किया जाएगा।

स्व0 श्री दलेब सिहं सजवाण जी के पुत्र वरिष्ठ पत्रकार व सर्वोदयी कार्यकर्ता साहब सिहं सजवाण एवं पुत्रवधू पूर्व प्रमुख भिलंगना बीना सजवाण ने जानकारी देते हुए बताया कि वह भानियावाला निवास पर हैं।

आपको बता दें कि दलेब सिहं सजवाण जी आजीवन सर्वोदयी मूल्यों और स्वावलंबन के लिए सक्रिय रहे। वह राजकीय इंटर कॉलेज, नौल बासर के संस्थापक प्रबंधक रहे। इसके अलावा लोक जीवन विकास भारती के संस्थापक सदस्य के साथ साथ वर्तमान में लोक जीवन विकास भारती के अध्यक्ष भी थे। बता दें कि कुछ दिन पहले वरिष्ठ सर्वोदयी और गांधीवादी चिंतक बिहारी लाल जी का भी निधन हुआ था।

स्व0 सजवाण चिपको आंदोलन, छुआछूत उन्मूलन आंदोलन, शराबबंदी सहित कई प्रमुख आंदोलनों में प्रमुखता से सक्रिय रहे हैं। वह  आजीवन कृषि और पशुपालन से जुड़े रहे। 


Please click to share News
Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!