Ad image

सीएम दो दिवसीय उत्तरकाशी दौरे पर

Govind Pundir
2 Min Read
Please click to share News

खबर को सुनें

उत्तरकाशी 28 मई 2021। गढ़ निनाद ब्यूरो। मुख्यमंत्री श्री तीरथ सिंह रावत 29 मई को दो दिवसीय भ्रमण पर उत्तरकाशी पधार रहे हैं। वह प्रातः 10.30 बजे यमुनावैली बड़कोट हैलीपैड पहुचकर कोविड केयर सेंटर जीएमवीएन बड़कोट का निरीक्षण करेंगे। 11.10 बजे नौगांव के लिए प्रस्थान करेंगे जहां सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र नौगांव का निरीक्षण करेंगे। 

निरीक्षण के बाद मा मुख्यमंत्री वापस बड़कोट हैलीपैड आएंगे व दोपहर 12.10 बजे हैली द्वारा जानकीचट्टी हैलीपैड खरसाली, विधायक यमुनोत्री के आवास के लिए प्रस्थान करेंगे। अपराह्न 1.25 बजे मुख्यमंत्री जानकीचट्टी हैलीपैड से प्रस्थान कर 13.45 बजे मातली हैलीपैड उत्तरकाशी पहुँचेंगे । तत्पश्चात कार द्वारा लोनिवि विश्राम गृह उत्तरकाशी के लिए प्रस्थान करेंगे l 

मुख्यमंत्री सांय 3.00 बजे विभिन्न योजनाओं का लोकार्पण व शिलान्यास करेंगे। उसके उपरान्त जिला चिकित्सालय उत्तरकाशी में स्थापित ऑक्सीजन जनरेशन प्लांट का लोकार्पण एवं चिकित्सालय का निरीक्षण करने के साथ ही कोविड केयर सेंटर जीएमवीएन का निरीक्षण करेंगे । 

सांय  4.25 बजे मा० मुख्यमंत्री जिला सभागार में नवनिर्मित पुलिस थाना मनेरी का वर्चुअल लोकार्पण करेंगे व जनपद स्तरीय अधिकारियों की समीक्षा बैठक लेंगे। मुख्यमंत्री जी के साथ राज्य मंत्री स्वतंत्र प्रभार स्वामी यतीश्वरानंद व जनसंपर्क अधिकारी भज राम पंवार भी मौजूद रहेंगे। मुख्यमंत्री रात्रि विश्राम लोनिवि अतिथि गृह उत्तरकाशी में करेंगे l


Please click to share News
Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!