चंबा पालिका की सराहनीय पहल, आपातकालीन सेवाओं के लिए पुलिस को दिया नया वाहन

Govind Pundir
2 Min Read
खबर को सुनें

नगर क्षेत्र में सेनेटाइजेशन अभियान जोरों पर

नई टिहरी, गढ़ निनाद समाचार। नगर पालिका चंबा की अध्यक्ष श्रीमती सुमना रमोला के नेतृत्व में पालिका के अधिकारी, कर्मचारी तथा निकाय के जनप्रतिनिधि नगर में कोरोना के संक्रमण को रोकने के लिए कोई कसर नहीं छोड़ रहे हैं। पालिका द्वारा पुलिस विभाग को एक नई गाड़ी आपातकालीन सेवाओं के लिए दी गई है।

नगर पालिका चंबा कोरोना की दूसरी लहर के संक्रमण को रोकने के लिए लगातार कार्य कर रही है और आज भी नगर में सघन स्तर पर सैनिटाइजेशन का कार्य किया जा रहा है। इस अभियान में पालिका के अधिकारी, अध्यक्ष, जनप्रतिनिधि तथा पालिका के कोरोनावरियर्स कर्मचारी लगातार जुटे हैं।पालिका के इस कदम से कोरोना संक्रमण का प्रभाव तो कम हो ही रहा है नगर के नागरिकों में आत्मविश्वास में भी बढ़ोतरी हो रही है।

पालिका अध्यक्ष द्वारा आज टीम की अगुवाई करते हुए वैक्सीनेशन सेंटर ओं में स्वास्थ्य कर्मचारियों का भी हाल जाना और उनके मनोबल को बनाए रखने के लिए उनसे वार्ता भी की गई।

आज इस कार्य में पालिका अध्यक्ष और अधिशासी अधिकारी के अलावा पर्यावरण पर्यवेक्षक पवन सिंह गब्बर सिंह बिष्ट ओम प्रकाश तिवारी दिनेश तिवारी, पंकज नेगी पंकज बड़वानी दलबीर सिंह सजवान इंद्रेश कोठारी महेंद्र पवार सुरेश पवार सूरज पायल, विकास दीपक आदि सम्मिलित रहे।

आपातकालीन सेवाओं के लिए पुलिस को दिया नया वाहन

नगर पालिका परिषद चंबा के अध्यक्ष अधिशासी अधिकारी और सदस्य गुणों के एक महत्वपूर्ण निर्णय के द्वारा पुलिस विभाग को एक नई गाड़ी आपातकालीन सेवाओं के लिए दी गई है। जिसका उपयोग आज से करने लगे हैं।

आज थाना चंबा तथा पालिका चंबा के संयुक्त तत्वाधान में मौण गांव में गैस सिलेंडर पहुंचाये गये। टीम में थाना चंबा के सुशील चंद्र नवानी , प्रीतम गडोई, अमित गैरोला, अशोक कुमार, मोंटी उनियाल तथा पालिका के दिनेश तिवारी एवं सूरजपाल आदि सम्मिलित थे। नगरपालिका चंबा तथा पुलिस विभाग चंबा की यह संयुक्त जुगलबंदी नागरिकों के लिए प्राण दायक साबित होगी।

Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!