11 से 18 मई तक पूरे प्रदेश में रहेगा कोविड कर्फ्यू-सुबोध उनियाल

Govind Pundir
1 Min Read
खबर को सुनें

देहरादून, 9 मई 2021। गनिस।  उत्तराखंड सरकार ने एक अहम फैसला लेते हुए कोरोना कर्फ़्यू को 18 मई 2021 तक बढ़ा दिया है। कल केवल 1 बजे तक फल,दूध, सब्जी,मांस मछली और आवश्यक सेवाओं की दुकानें खुली रहेंगी।

सरकार के शासकीय प्रवक्ता सुबोध उनियाल ने बताया कि 11 मई से लेकर 18 मई तक पूरे प्रदेश में सख्ती के साथ कोविड कर्फ्यू रहेगा। वहीं अंतरराज्यीय परिवहन में 50 फीसदी अनुमति रहेगी। केवल 13 मई को 1 बजे तक राशन की दुकानें खुली रहेंगी।

सुबोध उनियाल ने कहा कि लोगों की रक्षा करने के लिए राज्य सरकार ने कर्फ़्यू बढ़ाने का फैसला लिया है। उन्होंने कहा कि कल 10 मई से उत्तराखंड में 18 से 45 साल के युवाओं के लिए कोविड-19 वैक्सीनेशन का अभियान शुरू हो जाएगा। जिसमें 18 से 45 साल के सभी लोग कोविड-19 वैक्सीनेशन की डोज लगाएंगे। मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत देहरादून के राधा स्वामी सत्संग प्रांगण से इसकी शुरुआत करेंगे।

Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!