आपदा को लेकर चमोली प्रशासन ने जारी किए आपातकालीन दूरभाष नम्बर

Govind Pundir
1 Min Read
खबर को सुनें

चमोली। मौसम विज्ञान विभाग, देहरादून द्वारा जारी भारी बारिश की चेतावनी को देखते हुए जिला प्रशासन ने तहसील स्तरों पर आईआरएस टीम को अलर्ट रहने के निर्देश जारी करते हुए सभी अधिकारियों को अपने क्षेत्रों में बने रहने के निर्देश दिए हैं।

आपदा या दुर्घटना की स्थिति में जिला आपातकालीन परिचालन केन्द्र चमोली के दूरभाष 01372-251437, 1077, 7830839443, 7055753124, 9068187120 तथा 7579004644 नंबरों पर सूचनाओं को आदान प्रदान करते हुए त्वरित स्थलीय कार्रवाई करने को कहा गया है। सड़क निर्माणदायी संस्थाओं को मोटर मार्ग अवरूद्व होने पर तत्काल खुलवाने हेतु उचित कार्रवाई करने के निर्देश जारी किए गए है। 

जिले में विगत रात्रि से बारिश लगातार जारी है। शुक्रवार सुबह तक तहसील चमोली में 67.8 एमएम, गैरसैंण में 59 एमएम, कर्णप्रयाग में 26 एमएम, पोखरी में 30 एमएम, जोशीमठ में 60.6 एमएम, थराली में 31.2 एमएम तथा घाट में 56 एमएम वर्षा रिकार्ड की गई। 

भारी बारिश के चलते जिले में 32 मोटर मार्ग अवरुद्ध हुए थे, जिनमें से 17 मोटर मार्ग यातायात के लिए सुचारू किए गए। मोटर मार्गो को यातायात के लिए सुचारू करने का काम जारी है।

Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!