सीएम ने प्रदेशवासियों को योग दिवस पर दी शुभकामनाएं

Govind Pundir
1 Min Read
खबर को सुनें

देहरादून। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत ने प्रदेशवासियों को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस की शुभकामनायें दी हैं। मुख्यमंत्री ने अंतरराष्ट्रीय योग दिवस की पूर्व संध्या पर जारी अपने संदेश में कहा कि योग भारत की प्राचीनतम और समृद्ध परम्परा की एक पहचान है।

उन्होंने ने कहा पूरी मनुष्यता को हमारे ऋषि-मुनियों की यह महत्वपूर्ण देन है। योग साधना के द्वारा शारीरिक व मानसिक रूप से स्वस्थ रह सकते हैं। कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी के प्रयासों से अंतरराष्ट्रीय योग दिवस की शुरूआत की गई। आज पूरे विश्व में योग को लेकर जागरूकता बढी है।

कहा कि कोविड के दौरान भी स्वास्थ्य विशेषज्ञों ने इम्यूनिटी बढाने पर बल दिया। योगाभ्यास से हम इम्यूनिटी को बढा सकते हैं। मुख्यमंत्री ने सभी प्रदेशवासियों से अनुरोध किया कि कोरोना काल में योग को अपने दिनचर्या का हिस्सा बनाएं और स्वस्थ रहें, सुरक्षित रहें। करें योग, रहें निरोग।

Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!