Ad image

गालूड़धार में विधिक जन जागरूकता शिविर का किया आयोजन

Govind Pundir
1 Min Read
Please click to share News

खबर को सुनें

टिहरी गढ़वाल 22 जुलाई 2024। उत्तराखंड राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के निर्देशानुसार और माननीय जिला जज/अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण श्री योगेश कुमार गुप्ता के मार्गदर्शन में आज, एक विधिक जन जागरूकता शिविर का आयोजन राजकीय इण्टर कॉलेज गालूड़धार प्रतापनगर, टिहरी गढ़वाल में किया गया।

इस शिविर में सिविल जज(सी.डि.)/सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण टिहरी गढ़वाल श्री आलोक राम त्रिपाठी ने विद्यालय के अध्यापकों और छात्रों को विभिन्न विधिक विषयों पर जानकारी दी। इनमें बाल अधिकार, महिला सशक्तिकरण, पर्यावरण संरक्षण, घरेलू हिंसा से महिलाओं का संरक्षण अधिनियम, मोटर यान अधिनियम, किशोर न्याय अधिनियम, बाल श्रम निवारण अधिनियम, बाल विवाह प्रतिषेध अधिनियम, और उत्तराखंड पीड़ित प्रतिकर योजना शामिल हैं।

इस अवसर पर प्राधिकरण के पैनल अधिवक्ता श्री राजपाल सिंह मियां, प्रधानाचार्य श्री रमाकांत शर्मा जी, और विद्यालय के समस्त अध्यापकगण, कर्मचारी गण व सैकड़ों छात्र/छात्राएं उपस्थित थे। शिविर के बाद, हरेला कार्यक्रम के अंतर्गत विद्यालय के छात्रों के साथ मिलकर पौधारोपण भी किया गया।


Please click to share News
Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!