तेल की बढ़ती कीमतों के विरोध में 11 जून को पेट्रोल पंपों पर कांग्रेस का धरना

Govind Pundir
1 Min Read
खबर को सुनें

दीपक पुंडीर*

नई टिहरी। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी एवं उत्तराखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के मानदेय अध्यक्ष श्री प्रीतम सिंह जी के निर्देश पर कांग्रेसजनों द्वारा पेट्रोल-डीजल की लगातार बढ़ती कीमतों एवं बढ़ती महंगाई के विरोध में 11 जून को देशभर के पेट्रोल पम्पों पर सांकेतिक धरना-प्रदर्शन कर पेट्रोल-डीजल की बढ़ी हुई कीमतें वापस लेने की मांग की जाएगी।

कांग्रेस जिलाध्यक्ष राकेश राणा ने गढ़ निनाद से बातचीत में कहा कि केंद्र एवं प्रदेश नेतृत्व के निर्देश पर टिहरी जनपद के सभी विकासखंडों में कांग्रेसजनों द्वारा पेट्रोल पम्पों पर पेट्रोल-डीजल की लगातार बढती कीमतों को लेकर 11 जून को सांकेतिक प्रदर्शन किया जायेगा।

राणा ने सभी कांग्रेस जनों से अपील की है कि वह अपने-अपने क्षेत्र में स्थित पेट्रोल पम्पों पर कोरोना महामारी के नियमों का पालन करते हुए सांकेतिक प्रदर्शन कर बढ़ी हुई कीमतें वापस लिये जाने की मांग करें।

Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!