Ad image

भाजपा सरकार के 11 वर्ष पूर्ण: प्रेस वार्ता में विकास, कल्याण और राष्ट्र सुरक्षा की योजनाओं का किया बखान

Govind Pundir
4 Min Read
Please click to share News

खबर को सुनें

टिहरी गढ़वाल, 12 जून। केंद्र में भाजपा सरकार के 11 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर आज नई टिहरी के एक स्थानीय होटल में उत्तराखंड सरकार की कैबिनेट मंत्री श्रीमती रेखा आर्य ने पत्रकारों से वार्ता की। इस अवसर पर उन्होंने केंद्र सरकार की 11 वर्षों की उपलब्धियों को विस्तारपूर्वक गिनाया और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व को ऐतिहासिक और निर्णायक बताया।

कैबिनेट मंत्री रेखा आर्य जी

रेखा आर्य ने कहा कि यह 11 साल सिर्फ शासन का नहीं बल्कि भारत की आत्मनिर्भरता, विकास और राष्ट्रीय गरिमा के पुनर्निर्माण का कालखंड है। उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के “सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास और सबका प्रयास” मंत्र के तहत देश के प्रत्येक वर्ग तक योजनाओं का लाभ पहुंचाया गया है। महिला सशक्तिकरण के क्षेत्र में ‘तीन करोड़ लखपति दीदी’ का लक्ष्य ग्रामीण भारत की आर्थिक क्रांति की नींव बन चुका है।

उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के अंतर्गत करोड़ों किसानों को सीधी आर्थिक सहायता दी गई, जिससे गांवों की अर्थव्यवस्था को बल मिला। मुफ्त राशन योजना ने महामारी और महंगाई के दौर में गरीब वर्ग के लिए राहत की भूमिका निभाई। हर घर नल और हर घर जल योजना के जरिए गांव-गांव तक स्वच्छ पेयजल पहुँचाया गया। उड़ान योजना के तहत आम नागरिकों को भी हवाई यात्रा सुलभ हो पाई है।

रेखा आर्य ने कहा कि सरकार की प्राथमिकता सिर्फ घोषणा करना नहीं, उसे ज़मीन पर लागू करना है। इसका उदाहरण ‘ऑपरेशन सिंदूर’ है जो भारत की वैश्विक कूटनीति और सुरक्षा नीति की सफलता का उदाहरण है।

उन्होंने बताया कि आज भारत अंतरिक्ष विज्ञान में भी अग्रणी बन चुका है। हर दिन 24 किलोमीटर राष्ट्रीय राजमार्ग का निर्माण हो रहा है, जो विकास की रफ्तार को दर्शाता है। जम्मू-कश्मीर में देश का सबसे बड़ा पुल बनने की प्रक्रिया में है जो सामरिक और क्षेत्रीय विकास दोनों के लिए महत्त्वपूर्ण है।

मंत्री ने कहा कि ‘एक पेड़ माँ के नाम’ जैसी पर्यावरणीय पहल ने सरकार की संवेदनशील सोच को दर्शाया है। स्टेचू ऑफ यूनिटी जैसे स्मारकों से सरकार ने विकास और विरासत का संतुलन बनाए रखा है।पत्र

कारों के सवालों का उत्तर देते हुए रेखा आर्य ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि कांग्रेस ने दशकों तक सिर्फ गरीबी हटाओ का नारा दिया, लेकिन भाजपा सरकार ने गरीबों के घर तक सुविधाएँ पहुँचाई हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा की राजनीति सत्ता के लिए नहीं, सेवा के लिए है और यह 11 वर्षों का कार्यकाल इसका प्रमाण है।

कार्यक्रम के अंत में मंत्री ने जनता से अपील की कि वे आने वाले समय में भी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व को समर्थन दें, ताकि भारत विकास, सम्मान और आत्मनिर्भरता की दिशा में लगातार आगे बढ़ता रहे।

प्रेस वार्ता में टिहरी विधायक किशोर उपाध्याय, भाजपा जिला अध्यक्ष उदय सिंह रावत, राज्य मंत्री संजय सिंह नेगी, पूर्व जिलाध्यक्ष विनोद रतूड़ी सहित कई वरिष्ठ पदाधिकारी शामिल रहे।


Please click to share News
Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!