कौड़ियाला-ब्यासी में SDRF टीम की तैनाती

Govind Pundir
1 Min Read
खबर को सुनें

नई टिहरी। उत्तराखंड में आपदाओं की संवेदनशीलता के दृष्टिगत वर्तमान समय में एसडीआरएफ की कुल 28 पोस्टें विभिन्न संवेदनशील स्थानों पर आपदाओं के न्यूनीकरण एवं त्वरित प्रतिवादन हेतु व्यवस्थापित है। 

इसी क्रम में सोमवार को सेनानायक, SDRF श्री नवनीत सिंह के दिशानिर्देशन में कौड़ियाला, ब्यासी, टिहरी गढ़वाल में एसडीआरएफ की एक इकाई को यात्रा सीज़न व मानसून काल में आपदाओं के दृष्टिगत व्यवस्थापित किया गया है। इस प्रयोजन हेतु स्थानीय रेलवे प्रोजेक्ट में कार्यरत एल एन टी कंपनी द्वारा सहयोग किया गया । 

इस अवसर पर श्री अनिल शर्मा, सहायक सेनानायक ,एस डी आर एफ ,निरीक्षक अनिरुद्ध भंडारी, उप निरीक्षक कवीन्द्र सजवाण, उप निरीक्षक मनोज,उप निरीक्षक सचिन रावत  व जिला पुलिस ब्यासी चौकी प्रभारी मोहन सिंह नेगी उपस्थित रहे।

Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!