Ad image

मैक्स दुर्घटना में चालक की मौत 4 घायल

Govind Pundir
1 Min Read
Please click to share News

खबर को सुनें

Garh Ninad Samachar।

नई टिहरी/नरेन्द्रनगर।  चम्बा-ऋषिकेश मार्ग पर कुंजापुरी के पास एक बोलेरो/मैक्स वाहन दुर्घटनाग्रस्त हो गया। वाहन चालक के अलावा  4 अन्य लोग भी सवार थे।

इस दुर्घटना में चालक की मौके पर ही मृत्यु हो गई है जबकि घायलों को 108 सेवा द्वारा सुमन चिकित्सालय नरेंद्र नगर भेजा गया है जहां उन्हें प्राथमिक उपचार दिया जा रहा है।

जानकारी के अनुसार आज सोमवार की प्रात: 7:50 बजे, तहसील नरेन्द्र नगर में 01 मैक्स वाहन UK07 TA 3244 जो रायवाला से घनसाली की ओर जा रहा था कुंजापुरी के समीप पहाड़ से पत्थर गिरने से दुर्घटनाग्रस्त हो गया। 

इस दुर्घटना में वाहन चालक सुनील भट्ट पुत्र चैतराम, उम्र 40 वर्ष, मेहड़, नैलचामी,घनसाली की मौके पर ही मौत हो गई।

जबकि नीलम देवी पत्नी विजय प्रसाद , उम्र 30 वर्ष, अनुष्का पुत्री विजय प्रसाद, उम्र 9 वर्ष, आरुषि पुत्री विजय प्रसाद, उम्र 10 वर्ष, आरव पुत्र विजय प्रसाद, उम्र 5 वर्ष हाल निवासी प्रतीत नगर, रायवाला घायल हो गए। इनमें आरुषि और आरव को प्राथमिक उपचार के बाद एम्स भेज दिया गया है।


Please click to share News
Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!