*हैलो टिहरी* 21 बोतल अवैध अंग्रेजी शराब सहित एक अभियुक्त गिरफ्तार

Govind Pundir
1 Min Read
खबर को सुनें

नई टिहरी। श्रीमती तृप्ति भट्ट, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद टिहरी गढ़वाल के निर्देशन में मादक पदार्थों की तस्करी करने वालों के खिलाफ अभियान जारी है।

आज चौकी धनौल्टी थाना थत्यूड़ पुलिस द्वारा बुरांशखण्डा बैरियर के पास वाहन चौकिग के दौरान अभियुक्त राहुल बिजल्वाण पुत्र श्री मदन लाल बिजल्वाण निवासी ग्राम सुदाणा पो0ओ0 बहेडा पट्टी मनीहार को वाहन सख्या UK07AT 8879 पर 9 बोतल व 48 पव्वे अवैध अंग्रेजी शराब समेत गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने वाहन को कब्जे में लिया है तथा अभियुक्त के खिलाफ थाना थत्यूड पर आबकारी अधिनियम में अभियोग पंजीकृत किया गया है।

पुलिस टीम में उ0नि0 मयंक त्यागी प्रभारी चौकी धनौल्टी, कानि0 अनिल ,कानि0 कौशल राठौर चौकी धनौल्टी थाना थत्यूड शामिल रहे।

Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!