Ad image

चमोली में तीर्थयात्रा मार्ग पर तीसरी आंख भी रखेगी नजर: 158 सीसीटीवी कैमरे लगाए

Govind Pundir
1 Min Read
Please click to share News

खबर को सुनें

चमोली। बदरीनाथ धाम और हेमकुंड साहिब यात्रा के मद्देनजर चमोली पुलिस और जिला प्रशासन ने सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए हैं। यात्रा मार्ग पर 158 स्थानों पर सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं, जिनमें भूस्खलन संभावित क्षेत्रों पर 18 कैमरे भी शामिल हैं।

पुलिस अधीक्षक सर्वेश पंवार ने बताया कि यात्रा मार्ग को 19 सेक्टरों में बांटकर सेक्टर प्रभारियों की नियुक्ति की गई है, जो बाइक से निगरानी करेंगे। गौचर, लंगासू, पीपलकोटी और गोविंदघाट समेत 31 स्थानों पर सीमित वाहनों की पार्किंग व्यवस्था की गई है।

यात्रियों की सुरक्षा के लिए पुलिस बल के साथ 4 एसडीआरएफ, 2 एनडीआरएफ, 4 डीडीआरएफ और 2 जल पुलिस टीमों की भी तैनाती की गई है। इसके अलावा, बदरीनाथ और गौचर में ट्रैफिक निगरानी के लिए ड्रोन कैमरा टीमें सक्रिय रहेंगी।


Please click to share News
Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!