Ad image

कतिपय अधजले शवों के पुराने वीडियो न दिखाए मीडिया-SDM

Govind Pundir
1 Min Read
Please click to share News

खबर को सुनें

उत्तरकाशी 01 जून  2021।गढ़ निनाद ब्यूरो।

प्रायः देखा जा रहा है कि कतिपय इलेक्ट्रॉनिक मीडिया के प्रतिनिधियों द्वारा केदारघाट में शवों के अंतिम संस्कार (अधजला शव) के पुराने विजुअल दिखाए जा रहे है। इससे उन परिजनों की भावनाओं को भी ठेस पहुँच रही है जिन्होंने अपने परिवार के सदस्य को खोया है। 

जानकारी देते हुए उप जिलाधिकारी भटवाड़ी देवेंद्र नेगी ने बताया कि केदारघाट मोक्ष घाट भी है यहां शवों का अंतिम संस्कार किया जाता है। पुराने वीडियो में अधजला शव की घटना को कतिपय न्यूज़ चैनल,पोर्टल द्वारा वर्तमान में भी प्रसारित व प्रचारित किया जा रहा है जो गलत है। 

उन्होंने कहा कि नगर पालिका के द्वारा नियमित घाट की सफाई कर निगरानी रखी जा रही है तथा पूरी विधि विधान के साथ शवों का अंतिम संस्कार किया जा रहा है। उन्होंने मीडिया से अपील की है कि इस तरीके के पुराने विजुअल न दिखाए जाय।


Please click to share News
Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!