उत्तरकाशी, 20 जुलाई। सेवा पखवाड़ा के तहत सोमवार को विकासखंड मोरी के राजकीय इंटर कॉलेज टिकोची में जन सेवा शिविर आयोजित किया गया। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देश और जिलाधिकारी प्रशांत आर्य के मार्गदर्शन में आयोजित शिविर का उद्देश्य दूरस्थ क्षेत्रों के लोगों तक सरकारी योजनाओं और सेवाओं का लाभ पहुंचाना रहा।
शिविर में विभिन्न विभागों ने स्टॉल लगाकर केंद्र व राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी। कुल 148 लोगों को विभिन्न योजनाओं से लाभान्वित किया गया। स्वास्थ्य विभाग ने 17 और आयुष विभाग ने 21 लोगों का स्वास्थ्य परीक्षण कर दवाएं वितरित कीं। कृषि, राजस्व, समाज कल्याण, उद्यान, पशुपालन, पंचायतीराज, सैनिक कल्याण और बाल विकास विभागों ने भी योजनाओं की जानकारी देने के साथ लाभार्थियों को सेवाएं उपलब्ध कराईं।
ब्लॉक प्रमुख रणदेव राणा ने ग्रामीणों की 16 समस्याएं सुनीं, जिनमें से 5 का मौके पर ही निस्तारण कर दिया गया। प्रमुख शिकायतों में बाढ़ सुरक्षा कार्य, सड़क निर्माण, मोबाइल नेटवर्क, सिंचाई गूल और आंगनबाड़ी भवन से जुड़े मामले शामिल रहे।
शिविर में ब्लॉक प्रमुख रणदेव राणा, ज्येष्ठ प्रमुख कमलेश रावत, खंड विकास अधिकारी शशिभूषण बिजौला, नोडल अधिकारी महावीर राणा, जनप्रतिनिधि, विभागीय अधिकारी और बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।
टिकोची में जन सेवा शिविर, 148 लोगों को मिला योजनाओं का लाभ

*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन
वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।



