अनुसूचित जनजाति के अभ्यर्थियों को नियमानुसार आरक्षण दिया जाए- रामशरण नौटियाल

Govind Pundir
2 Min Read
खबर को सुनें

देहरादून। देहरादून के पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष राम शरण नौटियाल ने उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग द्वारा जारी विज्ञप्ति में राजस्व उपनिरीक्षक एवं लेखपालों के पदों पर अनुसूचित जनजाति के अभ्यर्थियों को निमयानुसार आरक्षण न दिए जाने पर नाराजगी जाहिर की है।

उन्होंने मुख्यमंत्री से मंगलवार देर रात जौनसार- बाबर के बेरोजगारों के भविष्य को लेकर चिंता जताई। उन्होंने मुख्यमंत्री से मिलकर इस मामले में आवश्यक दिशा निर्देश जारी करने की मांग की है। श्री नौटियाल ने कहा है कि हाल ही में उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग द्वारा जारी विज्ञप्ति में राजस्व उपनिरीक्षकों व लेखपाल के पदों में अनुसूचित जनजाति के अभ्यर्थियों की अनदेखी हुई है। 

उन्होंने कहा कि विज्ञप्ति में राजस्व उपनिरीक्षक (पटवारी) के 366 पदों के सापेक्ष 6 व लेखपाल के 147 पदों के सापेक्ष केवल 4 पदों को ही विज्ञापन में प्रकाशित किया गया है। जबकि प्रदेश में अनुसूचित जनजाति हेतु सरकारी नौकरी में 4 प्रतिशत आरक्षण की व्यवस्था है। इसके हिसाब से राजस्व उपनिरीक्षक के 15 व लेखपाल के 6 पद सृजित होना आवश्यक है। कुल 21 पदों के सापेक्ष मात्र 10 पद आरक्षित किया जाना न्यायसंगत नही है। 

मुख्यमंत्री से मुलाकात के बाद नौटियाल ने कहा कि मुख्यमंत्री ने मामले में जांच का आश्वासन दिया है। नौटियाल ने कहा कि अगर इस विज्ञप्ति में संसोधन नहीं किया जाता है तो यह जौनसार-बावर समेत प्रदेश के अनुसूचित जनजाति के अभ्यर्थियों के साथ धोखा है।

Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!