Ad image

ज्योतिष शास्त्र पर रामदेव के बयान पर भड़के उत्तराखंड के संत-महात्मा , शास्त्रार्थ की दी चुनौती जनमानस की आस्था को आहत न करें बाबा रामदेव — नृसिंह पीठाधीश्वर स्वामी रसिक महाराज

Govind Pundir
3 Min Read
Please click to share News

खबर को सुनें

कोरोनाकाल में एकांतवास पर चल रहे नृसिंह पीठाधीश्वर स्वामी रसिक महाराज ने प्रेस को जारी बयान में कहा कि
बाबा रामदेव को बयान देने से पहले ज्योतिष शास्त्र का अध्ययन कर लेना चाहिए। इस तरह के गलत बयानबाजी नहीं करनी चाहिए। ज्योतिष शास्त्र में 2020 में विषाणु के संक्रमण का स्पष्ट वर्णन किया गया है। उन्होंने बाबा रामदेव को शास्रार्थ की चुनौती दे डाली।
रामदेव का ज्योतिष पर उंगली उठाना पूरी तरह से गलत है, वेदों और उपनिषदों ने तो बहुत पहले ही बता दिया था कि कलिकाल में विषाणु जनजीवन को प्रभावित करेगा। मुहूर्त शास्त्र में वर्णित है । मुहूर्त की आलोचना वेद की आलोचना है। ज्योतिषशास्त्र भारतीय जनमानस की आस्था का मूलाधार भी है और आस्था को आहत करना समाज में  उच्चस्तरीय व्यक्तियों को शोभा नहीं देता ।अतः ज्योतिष के विषय में बाबा रामदेव द्वारा दिये गये वक्तव्य की मैं व्यक्तिगत रूप से निन्दा करता हूँ । उन्होंने कहा कि ये विषय महत्वपूर्ण नहीं है कि–बाबा रामदेव जी के उत्पाद घटिया हैं या बढिया, यदि बढिया होंगे तो मांग और खपत भी खूब होगी, और स्वतःबाबा जी का काम प्रगति करेगा और यदि उत्पाद घटिया  होंगे तो जनता वहिष्कार करेगी । लेकिन इस चर्चा का महत्वपूर्ण विन्दु होना चाहिए बाबा जी का ज्योतिषशास्त्र पर दिया गया वयान। हमारे विद्वान  ऋषि महर्षियों ने ज्योतिष को वेदपुरुष(शास्त्र)का नेत्र कहा है।  वेदमंत्रो का उच्चारण स्वयं बाबा जी भी करते हैं ।क्या बाबा जी ये घोषणा करेंगे-कि वेद या वेद पुरूष अन्धा है? अगर नहीं, तो ज्योतिष के प्रति दिया गया उनका बयान  निन्दनीय है। प्रश्न ये नहीं है  कि-ज्योतिष विज्ञान है या नहीं है  और न ही बाबा जी ये सिद्ध करने की क्षमता रखते हैं ।क्योंकि उनका ज्योतिषीय ज्ञान और अध्ययन इस योग्य नहीं है। कई वैज्ञानिकों  और विज्ञान से सम्बंधित संस्थाओं ने ज्योतिष को पूर्ण विज्ञान माना है।
ज्ञातव्य हो कि योग गुरु बाबा रामदेव ने बयान दिया था कि ज्योतिष विद्या ने क्यों नहीं कोरोना काल के बारे में पहले जानकारी दी। सारे मुहूर्त भगवान ने बना रखे हैं।  


Please click to share News
Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!