सनसनीखेज वारदात: महिला ने पति को उतारा मौत के घाट

Govind Pundir
1 Min Read
खबर को सुनें

उत्तरकाशी। उत्तरकाशी जिले के बड़कोट तहसील के हिमरौल गांव से  दिल दहला देने वाली खबर आई है एक महिला ने धारदार हथियार से अपने पति के सिर पर वार किया, जिससे पति की मौके पर ही मौत हो गई। 

घटना की जानकारी मिलते ही उपजिलाधिकारी चतर सिंह चौहान  राजस्व टीम समेत मौके पर पहुंचे।आरोपी महिला को गिरफ्तार कर अग्रिम कार्रवाई शुरू कर दी है।

सूत्रों के अनुसार सोमवार देर रात को जसपाल (22 वर्ष) पुत्र बच्चन सिंह राणा और उसकी पत्नी काजल (21) के बीच किसी बात को लेकर झगड़ा हो गया । झगड़ा इतना बढ़ गया कि काजल ने आपा खो दिया और अपने पति पर धारदार हथियार से वार कर दिया जिससे जसपाल की मौत हो गई।

जसपाल और काजल की लगभग दो साल पहले शादी हुई थी और 20 दिन पहले ही काजल ने एक बच्ची को जन्म दिया है। काजल का मायका कंडीसौड़ टिहरी गढ़वाल में है। जसपाल गांव में ही मेहनत मजदूरी करता था। घटना से इलाके में हड़कंप मचा हुआ है।

Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!