कामयाबी: 24 घंटे के अंदर पुलिस ने किया 16 लाख कीमती शराब तस्कर गिरफ्तार

Govind Pundir
1 Min Read
खबर को सुनें

नई टिहरी।  पुलिस ने 160 पेटी शराब तस्करी मामले में फरार 3 में से एक अभियुक्त को 24 घण्टे से भी कम समय में गिरफ्तार कर लिया है। बता दें कि एसएसपी तृप्ति भट्ट ने पुलिस टीम को 2500 रुपये ईनाम देने की घोषणा की थी। उन्होंने अभियुक्तों को जल्द गिरफ्तार करने के निर्देश दिए थे।

थाना घनसाली पुलिस टीम ने मुखबिर की सूचना पर अभियुक्त को घनसाली टिहरी मार्ग पर स्थान घोंटी पुल के पास से 24 घंटे से भी कम समय में गिरफ्तार कर लिया है। अभियुक्त से अन्य अभियुक्तों के बारे में जानकारी की जा रही है। अभियुक्त को कल माननीय न्यायालय नई टिहरी के समक्ष पेश किया जायेगा ।

Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!