1 जुलाई से 30 सितंबर तक कहां है चुगान कार्य बंद

Govind Pundir
1 Min Read
खबर को सुनें

देहरादून। देहरादून जिले में 1 जुलाई 2021 से 30 सितंबर 2021 तक चुगान कार्य पूर्णता बंद रहेगा। आदेशों का उल्लंघन पाए जाने पर निर्धारित अवधि के पश्चात उप खनिज चुगान कार्य अवैध खनन माना जाएगा तथा उत्तराखंड उप खनिज परिहार नियमावली एवं भारतीय दंड संहिता के सुसंगत प्रावधानों के अंतर्गत कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।

अपर जिलाधिकारी प्रशासन वीर सिंह बुदियाल ने अवगत कराया है कि उत्तराखंड शासन द्वारा प्रख्यापित उत्तराखंड (बालू, बजरी, बोल्डर) चुगान नीति 2016 के तहत चुगान वर्ष का तात्पर्य वर्षाकाल के उपरांत 1 अक्टूबर से 30 जून तक की अवधि का होता है।  

स्वीकृत खनन पट्टों खनन /खनन अनुज्ञाओ में खनन संक्रियाएं नीति के प्रावधानुसार संचालित कराई जाए।  ऐसे में स्वीकृत खनन पट्टे जिनकी पर्यावरणीय अनुमति में स्वीकृत खनिज की मात्रा पर्यावरणीय अनुमति में चुगान बंद होने की निर्धारित तिथि या नीति में चुगान बंद होने की निर्धारित तिथि से पूर्व समाप्त हो जाता है, तो उन खनन पट्टों में चुगान उक्त तिथि से ही बंद कर दिया जाएगा। 

Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!