Ad image

दुर्घटना: सड़क किनारे बैठे दो लोगों को मारी टक्कर, दोनों की मौत

Govind Pundir
1 Min Read
Please click to share News

खबर को सुनें

रुद्रप्रयाग। रुद्रप्रयाग जिले के चोपता दुगलबिट्टा मोटर मार्ग पर करीब कल शाम लगभग साढ़े सात बजे सिरसोली के निकट सड़क किनारे बैठे दो लोगों को एक वाहन ने कुचल दिया। जिनकी अस्पताल में मौत हो गई।

घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस ने वाहन चालक को गिरफ्तार कर वाहन को सीज कर दिया है। चालक के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर कार्यवाही की जा रही है।

सूत्रों के मुताबिक घटना शनिवार शाम की है। वाहन संख्या uk07 db 5837 का चालक नवल रावत पुत्र राम सिंह रावत अपने मित्रों के साथ चोपता दुगलबिट्टा से वापस आ रहा था। इस दौरान उसने चोपता दुगलबिट्टा मोटर मार्ग पर सिरसोली के निकट सड़क किनारे बैठे रणवीर सिंह पुत्र नारायण सिंह (42 वर्ष) वह मदन सिंह पुत्र गब्बर सिंह आई (40 वर्ष) को टक्कर मार दी, जिससे वे घायल हो गए।

घायलों को पीएचसी उखीमठ उखीमठ ले जाया गया जहां दोनों ने दम तोड़ दिया। दोनो शवों का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। आरोपी वाहन चालक और वाहन को पुलिस ने कब्जे में ले लिया है जिसे आज कोर्ट में पेश किया गया।


Please click to share News
Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!