ब्रेकिंग न्यूज: 2.5 करोड़ की धोखाधड़ी में दो आरोपी गिरफ्तार, एसएसपी श्वेता चौबे की अपराध गोष्ठी का असर

Govind Pundir
1 Min Read
खबर को सुनें

टिहरी गढ़वाल। एसएसपी श्वेता चौबे के निर्देश पर चलाए जा रहे ऑपरेशन प्रहार के तहत कोतवाली चम्बा पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए करीब 2.5 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी में संलिप्त दो वांछित आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

पुलिस ने सुरेन्द्र सिंह नेगी निवासी खैरीखुर्द श्यामपुर ऋषिकेश को श्यामपुर क्षेत्र से तथा नरेश रावत निवासी शान्तिनगर बनखंडी ऋषिकेश को ऋषिकेश से दबोचा।पुलिस के अनुसार आरोपियों ने “बोहरा विकास निधि लिमिटेड” के नाम से चम्बा में बिना अनुमति अवैध शाखा खोलकर लोगों से सावधि जमा के नाम पर करीब ढाई करोड़ रुपये जमा कर गबन कर लिया।

जांच में शाखा पूरी तरह अवैध पाई गई। दोनों आरोपियों के खिलाफ ऋषिकेश व कोटद्वार में भी मुकदमे दर्ज हैं। गिरफ्तार आरोपियों को आवश्यक कार्रवाई के बाद न्यायालय में पेश किया जा रहा है।

Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!