Ad image

उत्तराखण्ड में कांवड़ यात्रा पर रोक, यूपी सरकार को सुप्रीम नोटिस

Govind Pundir
2 Min Read
Please click to share News

खबर को सुनें

उत्तराखण्ड। पिछले वर्ष की भांति इस वर्ष भी कावड़ यात्रा स्थगित कर दी गई है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कांवङ यात्रा के संबंध में सचिवालय में वरिष्ठ अधिकारियों के साथ बैठक के बाद यात्रा स्थगित करने का निर्णय लिया।

उन्होंने कहा कि हमने पिछले कुछ दिनों में कांवड यात्रा के संबंध में बहुत कसरत की। पड़ोसी राज्यों के अधिकारियों से भी वार्ता की। 

इंडियन मेडिकल एसोसिएशन और अन्य संगठनों ने कोरोना की तीसरी लहर के चलते कावड़ यात्रा न कराए जाने का अनुरोध किया था। इन सबके चलते सरकार ने इस साल कावड़ यात्रा पर रोक लगा दी है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि ऐसे समय में जब कोरोना का वैरिएंट पाया गया हो तो लोगों की जान खतरे में डालना ठीक नहीं है। उन्होंने कहा लोगों के जीवन की सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है।

मुख्यमंत्री ने सचिव गृह और पुलिस महानिदेशक को निर्देश दिए हैं कि पड़ोसी राज्यों के अधिकारियों से समन्वय स्थापित करते हुए प्रभावी कार्यवाही हेतु अनुरोध किया जाय, ताकि वैश्विक माहमारी को रोकने में सफल हो सकें ।

योगी सरकार को सुप्रीम नोटिस

उधर उत्तरप्रदेश में योगी आदित्यनाथ ने कांवड यात्रा को हरी झंडी दिखाने के बाद मामला कोर्ट पहुंच गया है।

जस्टिस आरएफ नरीमन की अध्यक्षता वाली सुप्रीम कोर्ट की बेंच ने कांवड़ यात्रा की अनुमति देने के उत्तर प्रदेश सरकार के फैसले का स्वत: संज्ञान लेते हुए सरकार को नोटिस जारी किया है। शुक्रवार को मामले की सुनवाई होनी है। 


Please click to share News
Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!