ब्रेकिंग न्यूज: टिहरी झील में मिला अज्ञात व्यक्ति का शव, SDRF ने किया रेस्क्यू

Govind Pundir
1 Min Read
खबर को सुनें

टिहरी गढ़वाल । शनिवार शाम करीब 4 बजे नई टिहरी कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत कुंजेश्वर महादेव मंदिर के नीचे झील में एक अज्ञात व्यक्ति का शव मिलने से सनसनी फैल गई। सूचना मिलते ही कोटेश्वर चौकी पुलिस मौके पर पहुंची और SDRF टीम को बुलाकर शव को झील से बाहर निकाला गया।

शव की उम्र करीब 35 से 37 वर्ष आंकी जा रही है। व्यक्ति का शरीर दोहरा और चेहरा गोल है। शव की पहचान अब तक नहीं हो सकी है। पुलिस द्वारा शिनाख्त की कोशिशें जारी हैं। शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला चिकित्सालय भेज दिया गया है।

Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!