सीओ बलूनी ने किया घनसाली थाने का अर्धवार्षिक निरीक्षण

Govind Pundir
1 Min Read
Please click to share News

खबर को सुनें

लोकेन्द्र जोशी की रिपोर्ट

घनसाली। सी ओ सदर, एस.पी. बलूनी ने आज घनसाली थाने का अर्धवार्षिक निरीक्षण करते हुए व्यवस्थाओं को चाक चौबंद करने के निर्देश दिए।

उन्होंने कहा कि पुलिस का काम  कानून व्यवस्था बनाए रखने के साथ साथ नागरिकों को न्याय दिलाना होना चाहिए। उन्होंने घनसाली क्षेत्र में महिला संबंधी, नशाखोरी, जाम आदि की घटनाओं पर चिंता जताई और कहा कि आमजन को महिलाओं के प्रति बढ़ते अपराधों, नशाखोरी, जाम आदि के प्रति जागरूक होना चाहिए।

उन्होंने घनसाली थाने के अभिलेखों के साथ-साथ राजकीय सम्पत्ति, आर्म्स  तथा जवानों के रहने व खाने की व्यवस्था का जाएजा लिया।  बलूनी ने बताया कि थाने में दो केस रेप के, दो शस्त्र के ,ग्यारह  केस एक्साइज के, एक गुंडा तथा एक गैंगस्टर का मामला  दर्ज है। उन्होंने बताया कि घुमेटी धार मे थाना प्रस्तावित है, जिसके संबंध में शासन में कार्यवाही गतिमान है।

इस अवसर पर एस.ओ. शिव मोहन शाह,एस आई हरीश ग़ैरोला, परम सिंह चौहान, महिला उप निरीक्षक वर्षा रमोला, हेड कांस्टेबल जय कुमार, सुनील कुमार,  महिला आरक्षी, कांस्टेबल उपस्थित थे।


Please click to share News
Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!