Ad image

डीएम ने सटीक जानकारी उपलब्ध न कराने पर आबकारी अधिकारी को लगाई फटकार

Govind Pundir
4 Min Read
Please click to share News

खबर को सुनें

नई टिहरी।  जिलाधिकारी इवा आशीष श्रीवास्तव ने कलक्ट्रेट सभागार में मासिक स्टॉफ बैठक ली। बैठक में आबकारी विभाग की समीक्षा करते हुए जिलाधिकारी ने पाया कि गत वर्ष के मुकाबले चालू वर्ष में ओवर रेट और पकड़े गए वाहनों की संख्या शून्य है। जिसपर उन्होंने जिला आबकारी अधिकारी को कड़ी फटकार लगाते हुए कहा कि यह स्थिति ठीक नहीं है। स्पष्ट किया कि आगामी बैठक में आंकड़ो में प्रवत्ति लायी जाए। 

ARTO व खाद्य अधिकारी द्वारा गत एवं चालू वर्ष के तुलनात्मक आंकड़े प्रस्तुत न करने पर जताई नाराजगी

सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी व खाद्य अभिहित अधिकारी द्वारा बैठक में केवल चालू वर्ष के आंकड़े प्रस्तुत किये जाने पर जिलाधिकारी ने चेताया कि आगामी बैठक में गत व चालू वर्ष के तुलनात्मक आंकड़े प्रस्तुत करें ताकि गत वर्ष के सापेक्ष इस वर्ष की प्रगति स्पष्ट हो सके। बता दें कि विगत बैठक में भी सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी को गत वर्ष व चालू वर्ष के तुलनात्मक आंकड़े प्रस्तुत करने के निर्देश दिए गए थे। 

15 दिन के भीतर हटाएं अतिक्रमण

नई टिहरी शहर में अवैध अतिक्रमण पर कार्रवाई को लेकर जिलाधिकारी ने उपजिलाधिकारी सदर को 15 दिन के भीतर कार्रवाई के सख्त निर्देश दिए हैं। 

सहायक मतदेय स्थलों के चयन की मांगी रिपोर्ट

निर्वाचन विभाग की समीक्षा के दौरान मुख्य विकास अधिकारी नमामि बंसल ने बताया कि बताया गया कि शासन के निर्देशों के क्रम में ऐसे मतदेय स्थल जहां वोटर्स की संख्या 1000 से अधिक है में सहायक मतदेय स्थल का चयन किया जाना है। उन्होंने बताया कि जनपद में ऐसे मतदेय स्थलों की संख्या 41 है। जिस पर डीएम ने सभी संबंधित उपजिलाधिकारियों को सहायक मतदेय स्थलों का चयन करते हुए प्राथमिकता के आधार पर रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश दिए हैं। 

आपदा से हुई जान माल क्षति की 24-48 घंटे में मुख्यालय को दें रिपोर्ट

आपदा की समीक्षा करते हुए जिलाधिकारी ने उप जिलाधिकारियों के स्पष्ट निर्देश दिए कि उनके क्षेत्र अंतर्गत किसी भी प्रकार की जान-माल की क्षति से संबंधित रिपोर्ट 24 से 48 घंटे के भीतर जिला कार्यालय को उपलब्ध कराना सुनिश्चित करें वही गांव के क्षतिग्रस्त रास्तों /पैदल मार्गों के आगणन बीडीओ के माध्यम से तैयार करवाने के निर्देश दिए है। 

अपात्र राशन कार्ड करें निरस्त

पूर्ति विभाग की समीक्षा के दौरान जिलाधिकारी ने कहा कि खाद्य सुरक्षा के तहत संचालित विभिन्न योजनाओं के राशन कार्ड धारकों के संबंध में कराए गए भौतिक सत्यापन में जो भी राशन कार्ड अपात्र पाए गए हैं, उनके निरस्तीकरण की कार्यवाही सुनिश्चित की जाए। 

राजस्व वसूली में प्रगति के दिए निर्देश

राजस्व वसूली की धीमी प्रगति को लेकर राजस्व विभाग के क्षेत्रीय अधिकारियों द्वारा बताया गया कि कोरोना के कारण राजस्व वसूली के कार्यों में प्रगति धीमी रही है।  जिसमें आगे से सुधार का निरंतर प्रयास किये जाने के निर्देश दिए है। 

बैठक में मुख्य विकास अधिकारी नमामि बंसल, उपजिलाधिकारी टिहरी रविन्द्र ज्वान्ठा, नरेंद्रनगर युक्ता मिश्र, कीर्तिनगर अजयवीर सिंह, पुलिस उपाधीक्षक महेश चन्द बिंजोला, मुख्य प्रशासनिक अधिकारी, स्टाम्प सहायक सुखवीर सिंह रावत, जिला पूर्ति अधिकारी मुकेश पाल, सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी एन के ओझा, खाद्य अभिहित अधिकारी एमएन जोशी,  जिला आबकारी अधिकारी सहित तहसीलदार व जिला कार्यालय के पटल प्रभारी उपस्थित थे। 


Please click to share News
Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!