भारत तीसरा वनडे 3 विकेट से हारा, मगर 2-1 से जीती सीरीज

Govind Pundir
1 Min Read
खबर को सुनें

कोलंबो। भारत ने श्रीलंका के खिलाफ तीन वनडे की सीरीज में 2.1 से जीत हासिल की है । कोलंबो के आर प्रेमदासा स्टेडियम में खेले गए सीरीज के तीसरे मैच में श्रीलंका ने भारत को 3 विकेट से हराया।  

टीम इंडिया ने टॉस जीतकर पहले बैटिंग का फैसला किया । भारतीय बल्लेबाज इस मैच में कुछ खास नहीं कर पाए, पूरी टीम 43.1 ओवर में 225 रन पर आउट हो गई। पृथ्वी शॉ ने सबसे ज्यादा 49 रन बनाए।  DLS के हिसाब से श्रीलंका को यह मैच जीतने के लिए 227 रन बनाने थे। उसने यह टारगेट 38 ओवर में हासिल कर लिया।

श्रीलंका के खिलाफ तीन मैचों की वनडे सीरीज में टीम ने सीरीज 2-1 से अपने नाम कर ली है।

भारतीय टीम ने पहले मैच को 7 विकेट और दूसरे मुकाबले को 3 विकेट से जीता था। लेकिन तीसरे वनडे में कुछ खास नहीं कर पाई। 

Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!