उत्तरकाशी में सात दिवसीय ‘‘फसल बीमा सप्ताह” का आयोजन

Govind Pundir
1 Min Read
खबर को सुनें

जिलाधिकारी श्री मयूर दीक्षित ने प्रचार-प्रसार रथ को दिखाई हरी झंण्डी

उत्तरकाशी। कृषि एवं कृषक कल्याण मंत्रालय भारत सरकार के द्वारा जनपद में आजादी का अमृत महोत्सव इंडिया- 75 के अन्तर्गत एक जुलाई से सात जुलाई 2021 तक (सात दिवसीय) फसल बीमा सप्ताह मनाये जाने हेतु प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के अन्तर्गत आज गुरुवार को जिलाधिकारी श्री मयूर दीक्षित के द्वारा प्रचार-प्रसार रथ को हरी झंण्डी दिखाकर तहसील धौन्तरी विकास खण्ड-डुण्डा हेतु रवाना किया गया l 

जिलाधिकारी के निर्देशों के क्रम में यह रथ ग्राम-लोदाड़ा, चैंदियाटगांव, कमद, ठाण्डी, गोरसाड़ा, बड़ेथ एवं मट्टी के मार्ग से गुजरते हुए कृषकों को फसल बीमा कराये जाने हेतु जागरूक करने के साथ ही इस अवसर पर ग्रामीणों की फसलों का बीमा भी किया जायेगा।

इस मौके पर  मुख्य कृषि अधिकारी गोपाल भंडारी, सहायक निबन्धक सहकारिता, एग्रीकल्चर इंश्योरेंस कम्पनी आॅफ इण्डिया लि0 कम्पनी के प्रतिनिधि एवं भारतीय स्टेट बैंक बीमा शाखा के प्रतिनिधि मौजूद थे। 

Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!