‘मेरा बूथ सबसे मजबूत’ फॉर्मूले पर काम करें कार्यकर्ता

Govind Pundir
2 Min Read
खबर को सुनें

नई टिहरी। भारतीय जनता पार्टी जाखणीधार भाजपा मंडल कार्यसमिति की बैठक में 2022 के विधानसभा चुनाव को लेकर चर्चा की गई। कहा कि केंद्र और राज्य सरकार ने जरूरतमंद लोगों के लिए जो योजनाएं शुरू की हैं उनकी  जानकारी हर व्यक्ति तक पहुंचाने की जिम्मेदारी कार्यकर्ता की है। इसके अलावा मेरा बूथ सबसे मजबूत फॉर्मूले पर भी कार्यकर्ता काम करें।

जाखणीधार ब्लॉक मुख्यालय टिपरी में मंडल अध्यक्ष उदय रावत की आयोजित कार्य समिति की बैठक में टिहरी विधायक डा. धन सिंह नेगी ने साढ़े चार साल की उपलब्धियां गिनाई। कहा कि क्षेत्र के हर गांव को सड़क से जोड़ दिया गया है। 25 सौ लोगों को मुख्यमंत्री राहत कोष से आर्थिक सहायता, एक हजार निरार्शित कन्याओं को मांग टीका भेंट किया गया है। इसके साथ ही करीब 10 हजार लोगों को व्यक्तिगत लाभ पहुंचा जा चुका है। कोरोना काल में भी हर जरूरतमंद की मदद से लेकर मास्क, सैनिटाइजर, राशन वितरित की गई। 

जिलाध्यक्ष विनोद रतूड़ी ने कहा कि भाजपा का संगठन सबसे मजबूत है। आगामी विधानसभा चुनाव में पार्टी कार्यकर्ताओं के बल पर जिले की सभी छह सीटों पर जीत दर्ज करेगी। कहा कि केंद्र और राज्य सरकार ने जनहित के अनेकों काम किए हैं। जिनकी जानकारी और लाभ जरूरतमंदों तक पहुंचाने की जिम्मेदारी कार्यकर्ताओं की है। 

इस अवसर पर ब्लॉक प्रमुख सुनीता देवी, पूर्व राज्य मंत्री बेबी असवाल, पूर्व प्रमुख खेम सिंह चौहान, जेष्ठ प्रमुख आशाराम थपलियाल, जिला पंचायत सदस्य विनोद बिष्ट, हरीश भट्ट, विनोद चमोली, हर्षमणी सेमवाल, सीताराम भट्ट, रमेश कुमाईं, मार्केंडे कोहली, अमर सिंह, विक्रम उनाल, देवेश्वरी सेमल्टी, बबीता कुमाईं, त्रिलोक बिष्ट, प्रताप राणा,प्रकाश कुमार, राहुल भारती आदि उपस्थित थे।

Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!