15 वर्षीय युवती के साथ दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार

Govind Pundir
1 Min Read
खबर को सुनें

नई टिहरी। थाना घनसाली क्षेत्र में एक 15 वर्षीय नाबालिग युवती के साथ दुष्कर्म कर उसकी वीडियों बनाने तथा इस वीडियों द्वारा युवती को ब्लैकमेल कर पैसे की मांग करने के आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है ।

22 जुलाई को प्रकरण प्रकाश में आने के बाद आज थाना घनसाली पुलिस द्वारा उक्त प्रकरण के आरोपी अजय भण्डारी पुत्र विशन सिंह भण्डारी निवासी ग्राम मोलनो पौखाल, घनसाली, टिहरी गढ़वाल, उम्र-35 वर्ष को घोण्टी पुल घनसाली से गिरफ्तार कर लिया है।

उक्त प्रकरण में तहरीर के अनुसार अभियुक्त द्वारा पहले पीड़िता को बहला-फुसलाकर दुष्कर्म किया गया तथा उसकी वीडियोग्राफी कर ली गयी। जिसके पश्चात अभियुक्त द्वारा उक्त वीड़ियो को डिलीट करने की एवज में बार-बार दुष्कर्म तथा पैसों की मांग की जानी लगी तथा ऐसा न करने पर उक्त वीड़ियो /फोटोज को सोशल मीडिया पर अपलोड करने की धमकी दी जाने लगी।

➡️उक्त प्रकरण के प्रकाश में आने के पश्चात *श्रीमती तृप्ति भट्ट, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक टिहरी गढ़वाल के निर्देशानुसार थाना घनसाली पर अभियुक्त के विरूद्ध भादवि, पोक्सो एवं आई.टी. एक्ट में अभियोग पंजीकृत किया गया था । मामले की तफ्तीश पंकज देवरानी, प्रभारी निरीक्षक थाना चम्बा द्वारा की जा रही है।

Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!