Ad image

मुक्केबाज लवलीना ने जीता कांस्य पदक, पीएम मोदी ने दी बधाई

Govind Pundir
2 Min Read
Please click to share News

खबर को सुनें

नई दिल्ली। मुक्केबाज लवलीना बोरगोहेन को टोक्यो ओलंपिक में कांस्य पदक से संतोष करना पड़ा है। लवलीना का मुकाबला मौजूदा विश्व चैंपियन तुर्की की बुसेनाज सुरमेनेली से हुआ। इस मुकाबले में पहली बार ओलंपिक खेल रही लवलीना ने पूरा जोर लगाया लेकिन बुसेनाज के खिलाफ ज्यादा कुछ नहीं कर पाईं। भारतीय मुक्केबाज को 0-5 से हार झेलनी पड़ी। 

 बावजूद इसके लवलीना ओलंपिक इतिहास में पदक जीतने वाली भारत की दूसरी महिला मुक्केबाज बन गई हैं। यही नहीं वह 125 साल के ओलंपिक इतिहास में असम की पहली एथलीट हैं जिन्होंने पदक जीता है।

लवलीना ने कहा इस हार से मैं सदमे में हूँ। मेरी रणनीति थी कि मैं जितनी मार खाऊँ उतना ही मारूँ। पर ऐसा हो नहीं पाया। अब मैं एक-डेढ़ महीने का ब्रेक लूँगी और फिर मज़बूती से लौटूँगी।

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने टोक्यो ओलम्पिक 2020 में बॉक्सिंग में कांस्य पदक जीतने पर लवलीना बोरगोहेन को बधाई दी है। प्रधानमंत्री ने यह भी कहा कि उनकी दृढ़ता और संकल्प प्रशंसनीय है।

एक ट्वीट में प्रधानमंत्री ने कहा;

“ बहुत ही अच्छा संघर्ष@लवलीना बोरगोहेन! बॉक्सिंग रिंग में उनकी सफलता कई भारतीयों को प्रेरित करती है। उनकी दृढ़ता और संकल्प प्रशंसनीय है। कांस्य पदक जीतने पर उनको बधाई। भविष्य में उनके प्रयासों के लिए हार्दिक शुभकामनाएं। 


Please click to share News
Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!