Ad image

सीएम ने कहा हरिद्वार में बनेगा स्वतंत्रता संग्राम सेनानी सेवा सदन, अब कुटुंब पेंशन कहलाएगी सम्मान पेंशन

Govind Pundir
2 Min Read
Please click to share News

खबर को सुनें

देहरादून। मुख्यमंत्री  पुष्कर सिंह धामी ने आज नगर निगम टाउन हॉल देहरादून में स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों तथा उनके उत्तराधिकारियों के प्रांतीय सम्मेलन में कहा कि हरिद्वार में स्वतंत्रता संग्राम सेनानी सेवा सदन बनाया जाएगा साथ ही कुटुंब पेंशन अब सम्मान पेंशन कहलाएगी। उन्होंने स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों को श्रद्धांजलि अर्पित की।

इस अवसर पर उन्होंने स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के उत्तराधिकारियों को सम्मानित भी किया और कहा कि कुटुंब पेंशन का नाम बदलकर सम्मान पेंशन किया जाएगा। हरिद्वार में स्वतंत्रता संग्राम सेनानी सेवा सदन बनाया जाएगा।

मुख्यमंत्री  पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के लंबे संघर्षों के परिणामस्वरूप भारत को आजादी मिली। देश की आजादी के लिए हमारे इन वीरों ने अपना सब कुछ समर्पित किया। 

09 अगस्त 1942 की घटना भारत के इतिहास की एक महत्वपूर्ण घटना है। अगस्त क्रांति की शुरुआत 09 अगस्त 1942 को हुई थी। भारत की आजादी में इसकी महत्वपूर्ण भूमिका रही। आज भारत विश्व का सबसे बड़ा लोकतांत्रिक देश है। कहा कि जिन उद्देश्यों के लिए देश की आजादी के लिए लड़ाई लड़ी गई, आज उन उद्देश्यों को पूरा करने की दिशा में देश तेजी से आगे बढ़ रहा है।

इस अवसर पर विधायक श्री आदेश चौहान, मेयर श्री सुनील उनियाल गामा, श्री अशोक वर्मा, श्री मथुरा दत्त जोशी, श्री भारत भूषण विद्यालंकर, स्वतंत्रता सेनानी उत्तराधिकारी परिवार समिति से श्री जितेन्द्र रघुवंशी, श्री संतोष गोविल, श्री राजकुमार अग्रवाल, श्री शशांक गुप्ता, श्री अवधेश पंत उपस्थित थे।


Please click to share News
Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!