पांच राज्यों में विधानसभा चुनाव की घोषणा, 4 मई को आएंगे नतीजे

admin
1 Min Read
खबर को सुनें

नई दिल्ली, 15 मार्च। Election Commission of India ने रविवार को पांच राज्यों की विधानसभा चुनाव की तारीखों की घोषणा कर दी है। जिन राज्यों में चुनाव होंगे उनमें West Bengal, Tamil Nadu, Kerala, Assam और केंद्रशासित प्रदेश Puducherry शामिल हैं।
चुनाव कार्यक्रम के अनुसार केरल, असम और पुडुचेरी में 9 अप्रैल को एक ही चरण में मतदान होगा। तमिलनाडु में 23 अप्रैल को मतदान कराया जाएगा, जबकि पश्चिम बंगाल में मतदान दो चरणों में 23 और 29 अप्रैल को होगा।
चुनाव आयोग के अनुसार सभी राज्यों में मतगणना 4 मई को होगी और उसी दिन चुनाव परिणाम घोषित किए जाएंगे। चुनाव की घोषणा के साथ ही संबंधित राज्यों में आचार संहिता भी प्रभावी हो गई है।

Share This Article
error: Content is protected !!